प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख संपत्ति कार्डों का किया वितरण

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख संपत्ति कार्ड वितरित किए। जानिए इस योजना के उद्देश्य और इसके फायदे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 65 लाख संपत्ति कार्ड वितरित किए। इस कार्यक्रम में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50,000 से अधिक गांव शामिल हुए। बीते पांच सालों में करीब डेढ़ करोड़ लोगों को संपत्ति कार्ड सौंपे जा चुके हैं।

स्वामित्व योजना का उद्देश्य:

  • स्वामित्व योजना अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी।
  • ग्रामीण लोगों को उनकी संपत्तियों का कानूनी अधिकार प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
  • संपत्ति कार्ड के जरिए ग्रामीणों को उनकी जमीन और घर का कानूनी प्रमाण मिलता है।
  • इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलता है और गरीबी कम करने में मदद मिलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया महत्पूर्ण:

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ग्रामीण भारत और उसकी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, पानी की कमी और स्वास्थ्य संकट जैसी वैश्विक चुनौतियों का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि संपत्ति अधिकार गरीबी को कम करने और विकास को बढ़ावा देने में सहायक हैं।

तकनीकी सर्वेक्षण और पारदर्शिता:

स्वामित्व योजना के तहत गांवों की जमीनों का आधुनिक तकनीक से सर्वेक्षण और मैपिंग की जाती है। यह प्रक्रिया ग्रामीण भारत में पारदर्शिता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है।

स्वामित्व_योजना, संपत्ति_कार्ड, NarendraModi


Related Posts

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 719 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, मतगणना 8 फरवरी को

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 70 सीटों के लिए 719 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। 17 जनवरी को नामांकन दाखिल करने की…

दुनिया में तेजी से बढ़ रही है भारतीय अर्थव्यवस्था, अगले दो वर्षों तक 6.7% वृद्धि दर की उम्मीद : विश्व बैंक

विश्व बैंक की ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025-27 तक 6.7% की विकास दर के साथ विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। नई दिल्ली। भारत…