Rajasthan Patwari Notification 2025: 2020 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan Patwari Notification 2025 जारी! 2020 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।”

20 फरवरी 2025, जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती 2025 (Rajasthan Patwari Bharti 2025)) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 2020 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1737 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 287 पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 से 23 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

(Rajasthan Patwari Vacancy 2025)राजस्थान पटवारी भर्ती 2025: मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती का नामराजस्थान पटवारी भर्ती 2025
संस्था का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
पद का नामपटवारी
कुल पद2020 पद
वेतनमानरु. 19,900 – 34,800/-
कार्य स्थानसम्पूर्ण राजस्थान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrsmssb.rajasthan.gov.in
नोटिफिकेशन तिथि20 फरवरी 2025
आवेदन प्रारंभ तिथि22 फरवरी 2025
आवेदन अंतिम तिथि23 मार्च 2025
परीक्षा तिथि11 मई 2025

शैक्षणिक योग्यता:

  1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
  2. साथ ही निम्न में से किसी एक का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है:
    • COPA/DPCS का प्रमाण पत्र।
    • कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या डिग्री।
    • इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस का 3 साल का डिप्लोमा।
    • RS-CIT सर्टिफिकेट।
    • उच्च माध्यमिक स्तर पर कंप्यूटर विषय का प्रमाण पत्र।
  3. देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ।

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार):

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क:

श्रेणीOTR शुल्क
सामान्य (UR), BC/MBC (NCL)रु. 600/-
आरक्षित वर्ग (SC/ST/EWS)रु. 400/-
दिव्यांग अभ्यर्थीरु. 400/-

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 20 फरवरी 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे तक)
  • परीक्षा तिथि: 11 मई 2025 (OMR आधारित ऑफलाइन परीक्षा)

आवेदन प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन करें।
  2. Citizen Apps (G2C) में जाकर Recruitment Portal चुनें।
  3. Apply Now पर क्लिक करें और OTR शुल्क जमा करें।
  4. CET (Graduation) 2024 के आवेदन नंबर और SSO ID के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरें।
  5. मांगी गई जानकारी भरें:
    • Basic Details
    • Personal Details
    • Qualification and Experience
    • Identification & Enclosure
    • Preference
  6. नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और बॉडी मार्क विवरण अपलोड करें।
  7. अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया:

  1. समान पात्रता परीक्षा (CET – स्नातक स्तर 2024) में पास होना अनिवार्य है।
  2. पटवारी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी, जो 11 मई 2025 को आयोजित होगी।
  3. परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक:

इच्छुक अभ्यर्थी जल्द ही अपनी तैयारी शुरू कर दें और समय पर आवेदन करें। “खबर का महारथी” आपको राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 की हर नई अपडेट से अवगत कराता रहेगा।

#RajasthanPatwari #PatwariBharti2025 #SarkariNaukri

Related Posts

करौली में दलित नाबालिग से मारपीट और वीडियो वायरल मामले में बड़ा एक्शन-कार में अगवा कर जंगल में पीटा, अब सलाखों के पीछे आरोपी

करौली जिले में दलित नाबालिग के अपहरण, जंगल में ले जाकर मारपीट करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता…

देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पचपदरा रिफाइनरी राष्ट्र को करेंगे समर्पित

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना राष्ट्र को समर्पित होने…