विश्व आदिवासी महापर्व 9 अगस्त को नांगल में होगा आयोजित, पोस्टर का हुआ विमोचन

विश्व आदिवासी महापर्व के तहत 9 अगस्त 2026 को दौसा के नांगल स्थित मीणा हाईकोर्ट में सामाजिक एवं सांस्कृतिक महासंगम आयोजित होगा। आयोजन से पहले पोस्टर का विमोचन किया गया।

दौसा, विशम्भर दयाल शर्मा। विश्व आदिवासी महापर्व के पावन अवसर पर 9 अगस्त 2026 को दौसा जिले के नांगल स्थित मीणा हाईकोर्ट परिसर में ऐतिहासिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक महासंगम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।

Watch Video:

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जगमोहन मीणा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्व आदिवासी महापर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

आयोजकों ने बताया कि महापर्व के दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की अपील की गई।

आयोजन 9 अगस्त 2026 को मीणा हाईकोर्ट, नांगल (दौसा) में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक पहचान और स्वाभिमान को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Related Posts

साइबर ठगों की गिरफ्तारी : लालसोट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दौसा। लालसोट थाना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साइबर शील्ड अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्तों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *