RPSC JLO Exam 2025: जयपुर के 53 केंद्रों पर शुरू हुई कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षा, आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित कनिष्ठ विधि अधिकारी (Junior Legal Officer-JLO) भर्ती परीक्षा-2025 रविवार से शुरू हो गई। दो दिवसीय परीक्षा के लिए जयपुर जिले में 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,245 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संचालन के लिए आयोग और जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं की हैं।

कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल केसरी सिंह ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

परीक्षा के पहले दिन आरपीएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल केसरी सिंह ने जयपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने झोटवाड़ा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधी नगर स्थित शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगौरी बाजार स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और माणक चौक स्थित शहीद अमित भारद्वाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठक व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

‘हर अभ्यर्थी को मिले निष्पक्ष माहौल’

निरीक्षण के बाद कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तकनीकी या व्यवस्थागत कमी को तत्काल दूर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य प्रत्येक अभ्यर्थी को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी वातावरण में परीक्षा देने का अवसर उपलब्ध कराना है।

संयुक्त सचिव ऋषिबाला श्रीमाली ने भी किया निरीक्षण

राजस्थान लोक सेवा आयोग की संयुक्त सचिव ऋषिबाला श्रीमाली ने भी जयपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फ्लाइंग स्क्वॉड और कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

एडीएम ईस्ट नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा की प्रभावी निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं। इनमें आरएएस अधिकारी, डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

इसके अलावा जिला कलेक्टर कार्यालय के कक्ष संख्या-116 में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह 26 और 27 जुलाई को सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए 0141-2206699 नंबर जारी किया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

निष्पक्ष परीक्षा पर आयोग का फोकस

राजस्थान लोक सेवा आयोग और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य सभी अभ्यर्थियों को बिना किसी व्यवधान के परीक्षा उपलब्ध कराना है।

RPSC #JLOExam2025 #JuniorLegalOfficer #RajasthanPSC #RPSCExam #JaipurNews #GovernmentJobs

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

जयपुर के लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में ‘एट होम’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। CM भजनलाल शर्मा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के…

80th Independence Day : जयपुर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 54 कार्मिक सम्मानित

जयपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। संभागीय आयुक्त वे सरवण कुमार और जिला कलक्टर संदेश नायक ने ध्वजारोहण किया। 54 कार्मिक सम्मानित हुए। जयपुर।…