आईटीआर की आखिरी तारीख आज, एक करोड़ से ज्यादा करदाता कर सकते हैं फाइलिंग

इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा करने की डेडलाइन सोमवार को समाप्त हो रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आखिरी दिन करीब एक करोड़ करदाता टैक्स फाइलिंग कर सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट के मुताबिक, 14 सितंबर तक 6.69 करोड़ आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं, जिसमें से 6.03 करोड़ को वेरिफाइड किया जा चुका है। वहीं, 4 करोड़ से अधिक आईटीआर प्रोसेस हो चुके हैं। 

पिछले वर्ष आईटीआर फाइलिंग में 7.5% वृद्धि हुई थी और अनुमान है कि इस साल यह आंकड़ा 7.8 करोड़ तक पहुंच सकता है

पिछले साल, आईटीआर फाइलिंग में सालाना आधार पर 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और इसी गति को मानते हुए, इस साल यह संख्या 7.8 करोड़ तक पहुंच सकती है। बीते कुछ वर्ष में वृद्धि का रुझान स्थिर रहा है । असेसमेंट ईयर 2023-24 में 6.77 करोड़ रिटर्न, असेसमेंट ईयर 2022-23 में 5.82 करोड़ और असेसमेंट ईयर 2021-22 में 5.77 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे।

जानकारों का कहना है कि इस साल एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त जमा करने की 15 सितंबर की समय सीमा के कारण चुनौतियां और बढ़ गई हैं

जानकारों का कहना है कि इस साल एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त जमा करने की 15 सितंबर की समय सीमा के कारण चुनौतियां और बढ़ गई हैं, जिससे करदाताओं और पेशेवरों पर दोहरा बोझ पड़ेगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट और कर वकीलों ने कहा है कि पूरी तरह से चालू पोर्टल के बावजूद, समय-सीमाओं का समूहीकरण अभी भी दाखिलकर्ताओं पर दबाव डालेगा।

पोर्टल ने पिछले साल एक दिन में रिकॉर्ड 70 लाख रिटर्न प्रोसेस किए थे

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अधिकारियों ने कहा है कि सिस्टम स्थिर है और अधिकांश समस्याओं के लिए यूजर्स की ओर से ब्राउजर से संबंधित गड़बड़ियां जिम्मेदार हैं। पोर्टल ने पिछले साल एक दिन में रिकॉर्ड 70 लाख रिटर्न प्रोसेस किए थे। इससे पहले, इनकम टैक्स (आईटी) डिपार्टमेंट की ओर से उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया गया है, जिसमें आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 सितंबर करने का दावा किया गया था।

आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15.09.2025 है

आईटी डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की एक पोस्ट में लिखा, “एक फर्जी खबर चल रही है जिसमें कहा गया है कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि (मूल रूप से 31.07.2025 को देय, जिसे 15.09.2025 तक बढ़ा दिया गया था) को आगे बढ़ाकर 30.09.2025 कर दिया गया है।” डिपार्टमेंट ने आगे कहा, “आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15.09.2025 है। करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।”

Related Posts

दुनिया में तेजी से बढ़ रही है भारतीय अर्थव्यवस्था, अगले दो वर्षों तक 6.7% वृद्धि दर की उम्मीद : विश्व बैंक

विश्व बैंक की ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025-27 तक 6.7% की विकास दर के साथ विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। नई दिल्ली। भारत…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख संपत्ति कार्डों का किया वितरण

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख संपत्ति कार्ड वितरित किए। जानिए इस योजना के उद्देश्य और इसके फायदे। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के…