दौसा के डूंगरपुर गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आधी रात भव्य स्वागत हुआ। संबोधन में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और रोजगार, बिजली व पानी के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
दौसा | प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीती रात दौसा जिले के डूंगरपुर गांव पहुंचे और यहां लालसोट विधायक रामविलास मीणा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रात करीब 1 बजे भी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का स्वागत करने के लिए लोग उमड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जुड़े गीत बजते हुए नजर आए जिन पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा व वहां मौजूद लोग तालियां बजाकर नाचते नजर आए वही खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी खुद के ऊपर बने गीतों का लुत्फ उठाते नजर आए। इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सरकार विकास में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रही है, उन्होंने कहा कि लालसोट विधायक रामविलास मीणा जो भी क्षेत्र की समस्या व विकास के कार्य लेकर आ रहे हैं उनको प्राथमिकता से किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें और अच्छे से पढ़े, उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे तब 34000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप गए थे उन्होंने कहा कि अब तक 138000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं पहले कांग्रेस कहती थी कि इतनी सरकारी नौकरी कैसे देंगे तो मैं विधानसभा में कहा था की डायरी और पैन ले लो और लिखते रहो चार लाख नहीं 5 लाख नौकरियां हम देंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पानी पर भी विशेष काम हो रहा है, ईआरसीपी हो या यमुना जल का पानी हो या फिर माही डेम से पानी लाना हो और गंगनहर पर काम करना हो, सबको पानी मिले इसके लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ढाई वर्ष में 12000 मेगावाट बिजली का उत्पादन राजस्थान में हुआ है और कांग्रेस की सरकार के समय केवल 3000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिन और रात में लोगों को बिजली मिल रही है। संबोधन के अंत में जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कह रहे थे कि आपका विधायक इतनी तेज हैं की भी जब भी आते हैं तो कई काम लेकर आते हैं तभी भीड़ ने कहा कि लालसोट से मंत्री बना दो हमारे विधायक को मंत्री बना दो इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोगों की डिमांड सुनते रहे, अंत में उन्होंने कहा कि अभी काम कर रहे हैं, आगे काम करते रहेंगे आप क्यों चिंता करते हो।
#BhajanlalSharma #Lalsot #RajasthanPolitics #Rajasthan #Dausa #BJP





















