150 किलो संदिग्ध मिलावटी पनीर जब्त-10,680 कैफिनेटेड पेय की बोतलें सीज

कोटपूतली-बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 150 किलो संदिग्ध मिलावटी पनीर जब्त कर 10,680 कैफिनेटेड पेय की बोतलें सीज कीं। एफएसएसएआई मानकों के उल्लंघन और भ्रामक प्रचार के आरोप में नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

कोटपूतली-बहरोड़। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों और भ्रामक प्रचार वाले पेय पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर जब्त किया है। वहीं, अधिक कैफीन युक्त पेय पदार्थों के भ्रामक प्रचार के मामले में 10,680 कैफिनेटेड बेवरेज (स्टिंग) की बोतलों को भी सीज किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि पहली कार्रवाई नीमराणा कस्बे में पुलिस थाना नीमराणा की सूचना पर की गई। जांच दल ने थाना परिसर में खड़े एक वाहन की तलाशी ली, जिसमें तीन कोल्ड बॉक्स में लगभग 150 किलोग्राम पनीर रखा हुआ था। वाहन चालक उबेद खान ने बताया कि वह यह पनीर पलवल (हरियाणा) से लाकर नीमराणा स्थित एक डेयरी पर बेचता है।

निरीक्षण के दौरान पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। अधिकारियों के अनुसार देखने, सूंघने और जांच के आधार पर यह पनीर मिलावटी एवं सिंथेटिक प्रतीत हुआ। पूछताछ में चालक ने बताया कि पनीर रिफाइंड तेल और मिल्क पाउडर से तैयार किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, जयपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी कार्रवाई बहरोड़ स्थित मैसर्स गंगा ट्रेडर्स पर की गई, जहां कैफिनेटेड बेवरेज को “एनर्जी ड्रिंक”, “स्टिम्युलेट्स माइंड” और “एनर्जाइज्ड बॉडी” जैसे दावों के साथ बेचा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 250 एमएल और 300 एमएल की कुल 10,680 बोतलें सीज कर दीं तथा इनके नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

सीएमएचओ ने बताया कि एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार कैफिनेटेड पेय पदार्थों पर इस प्रकार के दावे भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आते हैं। अधिक कैफीन युक्त ऐसे पेय गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

KotputliBehror #RajasthanNews #BreakingNews #FakePaneer #SyntheticPaneer #FoodSafety #FSSAI #Neemrana #Behror #HealthAlert #FoodAdulteration

Related Posts

करौली में दलित नाबालिग से मारपीट और वीडियो वायरल मामले में बड़ा एक्शन-कार में अगवा कर जंगल में पीटा, अब सलाखों के पीछे आरोपी

करौली जिले में दलित नाबालिग के अपहरण, जंगल में ले जाकर मारपीट करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता…

कर्ज से परेशान दामाद का ससुर के घर पर डाका, 13 लाख से ज्यादा की चोरी की

टोंक जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के सोहेला गांव में 30 जून की रात हुई करीब 14 लाख रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *